Bihar में अपराधी बेलगाम! पटना में डकैती के दौरान महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime: बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी पुलिस पर सवाल उठा रहा है। पुलिस भी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास में जुटी है। हालिया मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां लूटपाट के नियत से एक घर में घुसे लोगों ने एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस अब सभी तकनीक की मदद से मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला फुलवारी शरीफ के आदर्श नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है। करीब दो से तीन बजे रात को लूटपाट के नियत से कुछ लोग एक घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया।

इस दौरान अपराधियों ने एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान शांति देवी (65) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अपराधियों ने गैस कटर से दरवाजे को काटा है और फिर घर में दाखिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें…

Tejashwi Yadav का केंद्र सरकार पर तंज, गाने के जरिए साधा निशाना

इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस सहित नगर पुलिस अधीक्षक (ईस्ट) भानु प्रताप सिंह और फुलवारी शरीफ के पुलिस उपाधीक्षक भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

नगर पुलिस अधीक्षक (ईस्ट) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी वैज्ञानिक तरीकों से मामले की अनुसंधान कर रही है। शुरुआत में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि हमलावर शांति देवी का ही कोई बहुत करीबी है, जिसे इनके हर रूटीन की जानकारी है।

यह भी पढ़ें…

Bihar में कांग्रेस का रोजगार मेला, कन्हैया का दावा ‘मकसद सिर्फ युवाओं को नौकरी’

उन्होंने कहा कि दरवाजे को बहुत ही बारीकी से काटकर व्यवस्थित रखा गया। कमरे में अलमारी को भी घटना के बाद बंद किया गया। उन्होंने कहा कि घटना कितने बजे की है, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल जाएगा। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें…

Lalu Yadav की बढ़ी मुश्किलें… SC का निचली अदालत के आदेश में दखल देने से इनकार

Back to top button