Mainpuri News: इश्क में पागल आशिक बन गया कातिल, पूजा कर रही छात्रा को मारी गोलियां

Mainpuri News: मैनपुरी में एक सिरफिरे आशिक ने शिव मंदिर में पूजा कर रही बीएससी छात्रा को पांच गोलियां मार दीं। घायल लड़की को जिला अस्पताल लाया गया।

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। यहां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला बजरिया स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई 21 वर्षीय लड़की को तीन गोलियां मार दी गईं। एक सिरफिरे युवक ने मंदिर परिसर में पूजा कर रही लड़की पर गोलियां बरसाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

मंदिर में पूजा करने के दौरान हुआ हमला

यह पूरी घटना शनिवार सुबह की है। 21 वर्षीय दिव्यांशी राठौर, जो बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा है, मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह किले के पास स्थित रानी शिव मंदिर में पूजा करने पहुंची थी। आरोपी युवक को इसकी भनक थी और पहले से ही वहां मौजूद था। जैसे ही छात्रा मंदिर पहुंची, युवक ने मंदिर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और उस पर डंडे से हमला किया। इसके बाद जब छात्रा दर्द के मारे चिल्लाने लगी तो युवक ने कमर से तमंचा निकालाकर लगातार पांच गोलियां दाग दीं। छात्रा को छाती, पेट और कमर में गोलियां लगीं।

दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध

इस पूरे मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक राहुल दिवाकर और छात्रा के बीच पहले प्रेम संबंध थे। लेकिन कुछ महीने पहले जब लड़की की शादी तय हो गई, तो उसने आरोपी से दूरी बना ली। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और वह छात्रा पर फिर से बात करने और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन जब छात्रा ने बात करने से इंकार किया, तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

ये भी पढ़े-

Youtuber Mohammad Aamir को मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, चैनल पर मिले आपत्तिजनक वीडियो

घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और आरोपी की तलाश में तीन टीमें बनाई। हालांकि थोड़ी ही देर बाद पुलिस और उसकी घेराबंदी की। युवक ने गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश की और जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लग गई। एनकाउंटर में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़े-

Aniruddhacharya के बयान पर मच गया बवाल?, लड़कियों की शादी की उम्र पर टिप्पणी के बाद मांगी माफी

Back to top button