
Prajwal Revanna: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में प्रज्वल रेवन्ना रेप के दोषी, कल सजा…
Prajwal Revanna: कर्नाटक की हासन सीट से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने रेप मामले में दोषी करार दिया है। वह रेप के चार मामलों में आरोपी थे। कल कोर्ट उन्हें सजा सुनाएगी।
Prajwal Revanna: पूर्व सांसद और जेडीएस से निलंबित प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार मामले में एक विशेष अदालत ने दोषी करार कर दिया है। रेवन्ना के खिलाफ दर्ज चार यौन शोषण और बलात्कार के मामलों में से एक में दोषी ठहराया गया है। मामला 48 वर्षीय एक महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी। 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया गया और आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकर्ड कर लिया।
क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल
- प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
- दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
- मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
- SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं।
- 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
- प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।
वायरल हो गए थे 2000 अश्लील वीडियो
प्रज्वल रेवन्ना करीब 2000 अश्लील वीडियो भी सामने आए थे। उनपर आरोप है कि पहले वह महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे और फिर इसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करते थे। अप्रैल 2024 में उनके खिलाफ पहली शिकायत दर्ज की गई थी। यह शिकायत उनके ही फार्महाउस में काम करने वाली एक महिला ने दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप था कि 2021 से ही रेवन्ना कई बार उसके साथ रेप कर चुके थे। महिला ने कहा था कि रेवन्ना ने उसका वीडियो बना लिया था। वीडियो लीक करने की धमकी देकर उन्होंने कई बार रेप किया।





