‘Son of Sardaar 2 ‘ के आगे क्या रहा ‘Dhadak 2’ का हाल, पहले दिन किसने की कितनी कमाई?

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office Collection:1 अगस्त को फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ ऐसे समय रिलीज हुई है, जब ‘सैयारा’ का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। इस बीच दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2′ ने शनिवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। धड़क 2’ में सिद्धांत के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। तो वहीं  ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी दिखाई दी है। इस बीच दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानिए कमाई के मामले में किसने बाजी मारी है।

कितना रहा ‘सन ऑफ सरदार 2’ का कलेक्शन?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने भारत में पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है. बता दें कि ‘सन ऑफ सरदार’ के पहले पार्ट ने पहले दिन 10.80 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी.

कितना रहा ‘धड़क 2’ का कलेक्शन?
सिद्धांत और तृप्ति की रोमांटिक फिल्म धड़क 2 में प्यार, इमोशंस और ड्रामा सबकुछ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को भारत में 3.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है. यानी अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से क्लैश का खामियाजा धड़क 2 को भुगतना पड़ा है।

सन ऑफ सरदार 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी हुई हो, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सैयारा की नींव हिलाने में सफल रही है। इस फिल्म ने क्लैश हुई फिल्म ‘धड़क-2’ को तो कमाई में पीछे छोड़ा ही, लेकिन अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा के कलेक्शन में भी ‘सन ऑफ सरदार-2’ की रिलीज के बाद थोड़ी गिरावट आई है।

 

Back to top button