79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

Independence Day Wishes: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह अमूल्य स्वतंत्रता हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अतुलनीय संघर्ष और अनन्य बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि परम कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है, जिसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा ईमानदारी के साथ निभाना हमारा राष्ट्रीय दायित्व है।

सीएम योगी ने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करना हमारा कर्तव्य है। यह हमें राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ जोड़ता है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें…

UP की खेती ने 8 साल में रचा इतिहास, गेहूं-चावल से लेकर गन्ना, दलहन-तिलहन में रिकॉर्ड उत्पादन : सीएम योगी

जन्माष्टमी पर प्रदेश वासियों को सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की भी बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी कारागारों, पुलिस थानों, रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत भक्तिभाव से मनाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi की तारीफ MLA पूजा को पड़ी भारी, अखिलेश ने पार्टी से निकाला…

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भजन-कीर्तन तथा झांकी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही, मंदिरों एवं अन्य आयोजन स्थलों पर सफाई, सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाएं करने को कहा है। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश भी दिया है।

यह भी पढ़ें…

UP Vidhan Sabha में विजन डॉक्यूमेंट पर हुई सार्थक चर्चा, मंत्री, विधायकों ने दिए सुझाव

Back to top button