
Mumbai Metro प्रोजेक्ट में हादसा… बीम गिरने से पलटी क्रेन, सुरक्षा पर उठे सवाल
Mumbai BKC Metro Construction Mishap: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में मेट्रो निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान एक भारी बीम अचानक नीचे गिर गई, जिसके कारण उसे उठाने में लगी मोबाइल क्रेन भी पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बीम गिरते ही पलटी क्रेन
जानकारी के मुताबिक, मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत बीम को एक खंभे पर स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और पूरी बीम नीचे आ गिरी। बीम के गिरते ही उसे उठाने में लगी क्रेन भी असंतुलित होकर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बाल-बाल बचे मजदूर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कुछ मजदूरों को हल्की चोटें आने की खबर है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों में भय और दहशत का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें…
जॉब के नाम पर ज़ुल्म! IT कंपनी में महिलाओं से शोषण और धर्मांतरण …
राहत और बचाव कार्य
हादसे के तुरंत बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया और सुरक्षा टीमों को मौके पर बुलाया गया। क्षेत्र को खाली कराकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
जांच के आदेश संभव
प्रशासन और संबंधित एजेंसियां इस हादसे के कारणों की जांच कर सकती हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी खामी या लोड बैलेंसिंग में गड़बड़ी को वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
नागपुर में हड़कंप, RSS मुख्यालय के पास मिले विस्फोटक, हाई अलर्ट जारी
सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर मेट्रो निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हादसों से बचने के लिए सख्त निगरानी और तकनीकी जांच बेहद जरूरी है।
यह हादसा भले ही बड़े नुकसान में नहीं बदला, लेकिन इसने निर्माण कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की अहमियत को जरूर उजागर कर दिया है।
यह भी पढ़ें…





