भारत में हवाई यात्रियों ने बनाया रिकॉर्ड…एक दिन में 5 लाख का आंकड़ा हुआ पार

Indian Aviation: देशभर में रोज हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका पता इसी बात से लगया जा सकता है कि घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या रविवार को एक दिन में पहली बार 5 लाख के आंकड़े को पार कर गई जो एक नया रिकॉर्ड है। यह त्योहारों और विवाह समारोह के बीच मजबूत यात्रा मांग को दर्शाता है।

नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एयरलाइन कंपनियों ने रविवार (17 नवंबर) को 3,173 उड़ानों का परिचालन किया और 5,05,412 यात्रियों ने इन उड़ानों के जरिये यात्रा की। यह पहली मौका है जब घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या एक ही दिन में 5 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

क्या है हवाई यात्रियों की बढ़ने की वजह
दिवाली के बाद से ही डेली हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. नवंबर के महीने में स्कूलों में छुट्टियों और शादियों के हवाई यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है. पिछले दो हफ्तों में लगातार हवाई यातायात में उछाल आया है, जहां 8 नवंबर को 4.9 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी, जिसके बाद से लगातार हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

9 नवंबर को देश भर की सभी एयरलाइंस से कुल 4.96 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी. वहीं, 14, 15 और 16 नवंबर को 4.97 लाख, 4.99 लाख, और 4.98 यात्रियों ने यात्री की थी. इन सभी यात्राओं का रिकॉर्ड 17 नवंबर को टूट गया.

सप्ताह में संचालित होंगी 25,007 उड़ानें
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अक्टूबर में कहा था कि भारतीय विमानन कंपनियां 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले शीतकालीन कार्यक्रम में 124 हवाई अड्डों से हर सप्ताह 25,007 उड़ानें संचालित करेंगी। शीतकालीन कार्यक्रम 27 अक्टूबर, 2024 से शुरू होकर 29 मार्च, 2025 तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें…

‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे पर राहुल का बड़ा हमला, धारावी मुद्दे पर मोदी सरकार पर उठाए सवाल

Elon Musk के साथ ISRO की डील, मिलकर GSAT-20 लॉन्चिंग…

पीएम मोदी के विमान में आई खराबी, दिल्ली से भेजा गया दूसरा विमान

Back to top button