‘अखिलेश जी, खबर आप तक पहुंच गई है?’ अंकित बालियान केस में राजभर का तीखा तंज…

अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हत्या को जातीय रंग देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मामले में दो आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव इस हत्या को जातीय मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे थे।

राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर अखिलेश यादव को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है और ऐसे मामलों को जातीय राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है।

‘अखिलेश जी, खबर आप तक पहुंच गई है, है ना?’
ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा, “अखिलेश जी, खबर आप तक पहुंच गई है, है ना?” इसके बाद उन्होंने अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने का जिक्र किया।

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों की हत्या को अखिलेश यादव राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते थे, वे अब वहां पहुंच गए हैं, जहां उन्हें पहुंचना था। उन्होंने आरोपियों के संदर्भ में ‘नर्क में पहुंच गए’ जैसी टिप्पणी भी की।

यह भी पढ़ें…

हापुड़ हादसाः गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी,चार मरे

जातीय राजनीति नहीं, अपराध के खिलाफ कार्रवाई की बात
ओपी राजभर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है। ऐसे मामलों को जातीय चश्मे से देखने के बजाय अपराध और कानून-व्यवस्था के नजरिए से देखा जाना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव पर इस मामले को राजनीतिक और जातीय मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

अंकित बालियान हत्याकांड के बाद विपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे। वहीं, सरकार में शामिल नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें…

नशे में धुत दरोगा ने युवक से की मारपीट, वर्दी में गाली-गलौज का VIDEO वायरल

एनकाउंटर के बाद बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी
दो आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। एक ओर जहां ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा, वहीं विपक्ष की ओर से पुलिस मुठभेड़ और कानून-व्यवस्था से जुड़े सवाल लगातार उठाए जा रहे हैं।

अंकित बालियान हत्याकांड अब केवल आपराधिक घटना तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसे लेकर यूपी की सियासत में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें…

हरियाणवी हत्याकांड : UP-STF हुई कामयाब, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर

Back to top button