
कैंसर रिसर्च में बड़ा कदम… कैंसर संस्थान और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में एमओयू
Lucknow News: कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के बीच बृहस्पतिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थान कैंसर के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान, शैक्षणिक परियोजनाओं, छात्र-संकाय विनिमय कार्यक्रमों और अनुसंधान अवधारणा विकास में नवाचार को बढ़ावा देंगे।
समारोह में दोनों संस्थानों के शीर्ष पदाधिकारी, प्रोफेसर, डॉक्टर और शोधकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस साझेदारी से न केवल कैंसर उपचार के क्षेत्र में नई तकनीकों और शोध को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा में भी गुणवत्ता और अवसरों का विस्तार होगा।
एमओयू के तहत छात्रों और संकाय सदस्यों को एक-दूसरे के संस्थानों में प्रशिक्षण और शोध कार्य का अवसर मिलेगा। साथ ही, कैंसर निदान और उपचार में नई पद्धतियों के विकास पर भी संयुक्त रूप से काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में आउटसोर्स कर्मचारियों का आक्रोश… दिवाली से पहले भुगतान की मांग
संस्थान के निदेशक ने कहा कि इस साझेदारी से कैंसर रोगियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति ने इसे चिकित्सा शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से न केवल शोध को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें…
कुशीनगर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, सिधुआं चौकी के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
इस पहल को प्रदेश में कैंसर रिसर्च और हेल्थकेयर सेक्टर में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। आने वाले समय में इसके माध्यम से कई संयुक्त प्रोजेक्ट और रिसर्च पेपर भी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें…





