आतंकवाद, जातिवाद और विपक्ष पर BJP सांसद दिनेश शर्मा के तीखे बयान

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित संसद खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आतंकवाद, दिल्ली विस्फोट, आतंकी उमर के वीडियो, भाजपा की कार्यशैली, विपक्ष की राजनीति और देश की आर्थिक दिशा जैसे कई मुद्दों पर अपनी स्पष्ट और मुखर प्रतिक्रिया दी।

दिल्ली विस्फोट पर कड़ा बयान
लाल किले के पास हुए हालिया विस्फोट पर टिप्पणी करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि यह घटना देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है।
उन्होंने कहा कि “ऐसे कृत्य पीढ़ियों तक याद रहते हैं। भारत की सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्षम हैं कि ऐसे आतंकियों को दुनिया के किसी भी कोने से निकालकर सज़ा दिला सकें। दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है—एक-एक कर सभी आरोपी पकड़े जा रहे हैं।”

उन्होंने आतंकी उमर के वायरल वीडियो पर भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आत्मघाती हमलों को औचित्य बताना देश विरोधी मानसिकता का परिचायक है। जिहादी सोच पूरी दुनिया के लिए नासूर बन चुकी है और “भारत में ऐसी मानसिकता कभी पनप नहीं सकती।”

“यह आतंकवादियों का देश नहीं” — आतंकी नेटवर्क पर सख्त रुख
उन्होंने कहा कि भारत में कोई भी आतंकवादी बच नहीं सकता। उनके कहा जय तो “किसी भी धर्म में उन्माद फैलाने की अनुमति नहीं है। भारत में इस तरह की गतिविधियाँ बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं।”

भाजपा की समन्वय बैठक पर बोले—‘यही है हमारी ताकत’
भाजपा की हालिया समन्वय बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. शर्मा ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा विचार-विमर्श की पार्टी है। हम चर्चा करते हैं, फिर निष्कर्ष निकालते हैं। इसलिए भाजपा अजेय है—सबसे अधिक विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और राज्यों में सरकारें भाजपा की हैं।”

साथ ही उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को “समर्पण की मिसाल” बताया।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi ने भरा SIR फॉर्म… मतदाता सूची पुनरीक्षण में की सक्रिय भागीदारी

जातिवाद और परिवारवाद पर विपक्ष को घेरा
विपक्षी दलों के जाति-आधारित राजनीति करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि भाजपा जाति नहीं, कर्म और क्रिया के आधार पर राजनीति करती है।

उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि “जो दल परिवारवाद को प्राथमिकता देते हैं, वे राष्ट्रहित नहीं साध सकते।”

यह भी पढ़ें…

UP News: इंस्टा पर दोस्ती, फिर अफेयर…11वीं की छात्रा का फौजी ने किया कत्ल

देश की आर्थिक प्रगति पर जताया भरोसा
भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति पर बात करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि देश आज तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने उत्पादन, रोजगार और अर्थव्यवस्था में सुधार को नए भारत की पहचान बताया।

रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर किया कटाक्ष
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘लोकतंत्र की रक्षा करने वाला’ बताने वाले रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा—

“वह लोकतंत्र की नहीं, अपने परिवार और उनकी संपत्तियों की रक्षा करने के लिए ऐसे बयान देते हैं। इस तरह के बयान उन्हें स्वयं हास्य का पात्र बना देते हैं।”

यह भी पढ़ें…

राम मंदिर का ध्वजारोहण; PM मोदी, मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन सहित कई हस्तियां होंगी शामिल

Back to top button