
कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी… अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Bomb Threat in Indigo Fligh: कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और विमान की सघन जांच की गई।
180 यात्रियों के साथ सुरक्षित उतरा विमान
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट शुक्रवार सुबह करीब 6:40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें एयरपोर्ट के सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया।
नोट मिलने के बाद बढ़ा खतरे का अलर्ट
जानकारी के अनुसार विमान में एक यात्री को हाथ से लिखा एक नोट मिला था, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था। इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और एहतियातन फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।
जांच में अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला
लैंडिंग के बाद बम डिस्पोजल स्क्वाड, CISF, डॉग स्क्वाड और एयरपोर्ट सुरक्षा टीम ने विमान और सामान की गहन जांच की। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। हालांकि प्रोटोकॉल के तहत आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें…
Budget 2026: रियल एस्टेट सेक्टर की उम्मीदें… होम लोन छूट और सस्ते किराये के घर
यात्रियों और सामान की भी जांच
फ्लाइट से उतारने के बाद यात्रियों और उनके लगेज की भी अलग-अलग जांच की गई। पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके। इस दौरान किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें…
UGC नियमों पर स्टे के बाद छात्रों का दावा… ‘कैंपस में आज भी जाति पूछकर दिए जाते हैं रूम’
फ्लाइट के आगे बढ़ने पर फैसला जांच के बाद
अधिकारियों का कहना है कि अंतिम सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को आगे रवाना किया जाएगा। एयरलाइन कंपनी ने भी बयान जारी कर कहा है कि सुरक्षा यात्रियों और क्रू की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें…





