
Budget 2025: बजट से पहले सोशल पर छायी वित्त मंत्री, जानें वजह…
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश करने वाली हैं। यह स्वतंत्र भारत में किसी भी वित्त मंत्री द्वारा सबसे पेश किए जाने वाला बजट है।
Nirmala Sitharaman Budget Day Look: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी) बजट पेश करने के लिए जब घर से वित्त मंत्रालय के लिए निकलीं तो वह एक स्पेशल साड़ी में नजर आईं. इस साड़ी में मधुबनी आर्ट दिखा. वित्त मंत्री ने बजट के दिन यह साड़ी पहनकर मधुबनी आर्ट के प्रति अपना सम्मान तो जाहिर किया ही, साथ ही उनका उद्देश्य इस आर्ट को प्रमोट करना भी नजर आया
किसने डिजाइन किया था साड़ी
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मुधबनी पेंटिंग वाली यह साड़ी को सौराठ मिथिला पेंटिंग इंस्टीट्यूट में मिला था। इन्हें दुलारी देवी ने उपहार के तौर पर दिया था। यह जानकारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दी है। आपको बता दें कि दुलारी देवी 2021 की पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं।
Delhi: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman is all set to present #UnionBudget2025 in the Parliament today.
— ANI (@ANI) February 1, 2025
She will present and read out the Budget through a tab, instead of the traditional 'bahi khata'. pic.twitter.com/Iky9TSOsNW
दुलारी देवी अब तक 10 हजार से ज्यादा पेंटिंग बना चुकी हैं. देशभर में उनकी चित्रकारी की 50 से ज्यादा प्रदर्शनियां हो चुकी हैं. वह मिथिला कला संस्थान और सेवा मिथिला संस्थान के जरिए एक हजार से ज्यादा बच्चों को चित्रकारी की ट्रेनिंग दे चुकी हैं. साल 2021 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था.





