Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत, Hindalco और TCS में गिरावट

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को कारोबार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। सुबह बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांकों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। खासतौर पर आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में आई कमजोरी ने बाजार को नीचे खींचा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इस दौरान सेंसेक्स 42.35 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,074.16 और निफ्टी 41.15 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,186.80 पर था।

सेंसेक्स 133 अंक टूटा

बाजार खुलने के साथ ही बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 133.51 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,898.30 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.90 अंक या 0.19 प्रतिशत फिसलकर 25,179.05 के स्तर पर आ गया। बाजार के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, कुल 919 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 869 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे और 205 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट स्थिति में बने रहे।

आईटी और मेटल में बिकवाली

सेक्टोरल आधार पर बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। शुरुआती सत्र में निफ्टी ऑटो (+0.83%) और निफ्टी पीएसयू बैंक (+0.75%) सबसे ज्यादा मजबूती के साथ चमकते दिखे। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (+0.46%), निफ्टी एफएमसीजी (+0.37%), निफ्टी केमिकल्स (+0.27%), निफ्टी बैंक (+0.17%) और निफ्टी सीमेंट (+0.14%) भी हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी (-1.28%) में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मीडिया (-0.77%) और निफ्टी मेटल (-0.55%) भी दबाव में रहे।

Hindalco-TCS के शेयर फिसले

दिग्गज शेयरों की बात करें तो चुनिंदा स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी और कुछ में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में आयशर मोटर्स (+1.62%), मारुति सुजुकी (+1.56%), एसबीआई (+1.35%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (+1.02%) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (+1.01%) मजबूती के साथ हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। इनके अतिरिक्त भारती एयरटेल (+0.76%) और सिप्ला (+0.29%) में भी बढ़त दर्ज की गई।

वहीं, गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में इटर्नल (-2.02%), इन्फोसिस (-1.88%), टेक महिंद्रा (-1.35%), श्रीराम फाइनेंस (-1.00%), एचसीएल टेक (-0.91%), हिंडाल्को (-0.86%), टीसीएस (-0.82%) और टाइटन (-0.65%) शामिल रहे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ऊपरी स्तरों पर हो रही मुनाफावसूली और आईटी सेक्टर की सुस्ती के बीच निवेशक फिलहाल चुनिंदा दिग्गज शेयरों पर ही दांव लगा रहे हैं।

Back to top button