
देश में चक्रवाती तूफान की आहट… उत्तर में बढ़ी कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट
Weather: देशभर के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम और ज्यादा असर दिखा सकता है।
उत्तर भारत में ठंड और कोहरा बढ़ा
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई शहरों में पारा तेजी से नीचे गिरा है और सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है।
IMD का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में रात के तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश जारी
पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।
इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी लगातार बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में हवा का स्तर बेहद खराब, शीतलहर की दस्तक ने भी बढ़ाया संकट
चक्रवात बनने की आशंका
IMD ने बताया कि 23 नवंबर को मलक्का स्ट्रेट और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अगले 24–48 घंटों में दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
कहां होगी भारी बारिश?
- अंडमान-निकोबार: 24 से 28 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश
- तमिलनाडु, केरल, माहे: 24 और 25 नवंबर को भारी बारिश
- लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम: 24 नवंबर को भारी वर्षा
यह भी पढ़ें…
UP में चक्रवात ‘मोंथा’ का असर शुरू, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
ठंड का दायरा और बढ़ेगा
उत्तर, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। IMD के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानों में भी ठंड बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें…





