सीमापुरी में मौत का मलबा! 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा…

Delhi Seemapuri Building Collapse: सीमापुरी में 25 गज की जमीन पर बनी चार मंजिला इमारत ढही, मलबे से 2 बच्चों को निकाला गया; रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

3:15 बजे फायर कंट्रोल को मिली बिल्डिंग गिरने की सूचना
मिली जानकारी के मुताबिक, फायर कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है।

25 गज की जमीन पर बना था मकान
बताया जा रहा है कि करीब 25 गज की जमीन पर नीचे दुकानें और उनके ऊपर चार मंजिल का मकान बना हुआ था। बिल्डिंग गिरने के बाद पूरा मलबा नीचे आ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मलबे से 2 बच्चों को निकाला गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। अब तक मलबे में दबे दो बच्चों को बाहर निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। बचाव दल लगातार मलबे को हटाकर अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपी ACP विवेक भगत का प्रमोशन रुका

दिल्ली में पहले भी सामने आ चुके हैं बिल्डिंग गिरने के मामले
दिल्ली में जर्जर और पुरानी इमारतों के गिरने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। सीमापुरी की घटना के बाद एक बार फिर घनी आबादी वाले इलाकों में इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

घरेलू हिंसा केस में दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला, ससुर को लेकर साफ की कानूनी स्थिति

सत्य निकेतन में भी हुआ था बड़ा हादसा
हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी। सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास घनी आबादी वाला इलाका है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहते हैं।

फिलहाल सीमापुरी में राहत और बचाव अभियान जारी है। मलबा हटाए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें…

सड़क पर जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़, कार की पहचान कर पुलिस ने शुरू की धरपकड़

Back to top button