
‘भूल भुलैया’ का खौफ! Actor के बेटे को सताती रहीं Vidya Balan…
Bollywood: Akshay Kumar ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 6 सालों तक उनके बेटा आरव को विद्या बालन से डर लगता था.
Akshay Kumar: बॉलीवुड की दुनिया में फिल्में अक्सर बच्चों के मन पर गहरा असर छोड़ जाती हैं, और कभी-कभी यह असर इतना गहरा होता है कि वे रील और रीयल लाइफ के अंतर को समझ नहीं पाते। कुछ ऐसा ही दिलचस्प और थोड़ा डरावना अनुभव अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया के साथ रहा। अक्षय कुमार ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके बेटे आरव करीब 6 साल तक अभिनेत्री विद्या बालन से इस कदर डरे हुए थे कि वे उनके सामने आने से भी कतराते थे।
बेटे को क्यों लगता था विद्या बालन से डर
अक्षय कुमार ने इसी दौरान बताया कि ‘भूल भुलैया’ देखने के बाद उनके बेटे आरव को छह साल तक विद्या बालन से डर लगता रहा था। उन्होंने पूरी कहानी सुनाते हुए कहा, ‘मैं अपने बेटे आरव से बात कर रहा था और उसने मुझे बताया कि जब उसने पहली बार भूल भुलैया देखी तो वो छह साल तक विद्या बालन से डरता रहा था।
जब भी वह घर आतीं आरव उनसे मिलने से इनकार कर देता। वो उनकी आंखों में नहीं देखता था। दरअसल, मेरे बेटे को हमेशा विद्या बालन में मंजुलिका की झलक दिखाई देती थी। उसे विद्या बालन से काफी परेशानी होने लगी थी।’
ये भी पढ़े- Aliya Bhatt ने सद्गुरु को बताया बेटी का डर, पूछा -क्या मैं एक अच्छी मां…?
समझाने के बाद भी नहीं गया आरव का डर
अक्षय ने आगे बताया, “मैंने उसे कई बार समझाया कि वह मंजुलिका नहीं, विद्या है और वह बहुत अच्छी इंसान है. लेकिन वह सैटिसफाइड नहीं हुआ.” जाहिर है, आरव लंबे समय तक डर से बाहर नहीं निकल पाया. इवेंट में अक्षय ने ‘भूत बंगला’ को एक हॉरर-फैंटेसी फिल्म बताया, “जो काफी हद तक डिज्नी शैली की लगती है”
ये भी पढ़े- Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं ‘सुरों की मल्लिका’, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि
कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
बता दें कि ‘भूत बंगला’ इस 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रह है. उससे पहले 16 अप्रैल को रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तबू भी अहम रोल में नजर आएंगे.
ये भी पढ़े- एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ अंदर घुसीं Kareena Kapoor? वीडियो देख भड़के लोग





