Box Office: शाहिद कपूर की ‘देवा’ को मिली बम्पर ओपनिंग, दर्शको का जोश हाई…

Deva Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म देवा का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा। जानिए इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में सब।

Deva Box Office Collection: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं. ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है. हालांकि, पहले दिन की कमाई देखने के बाद ऐसा लगता है कि फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को गहराई से प्रभावित नहीं कर पाई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से भी कम कलेक्शन किया. इतना ही नहीं, शाहिद कपूर की ये फिल्म उनकी पिछली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को भी मात नहीं दे पाई. चलिए जानते हैं कैसा था फिल्म का पहला दिन.

शाहिद की ‘देवा’ का पहले दिन का कलेक्शन?

शाहिद कपूर की इस एक्शन-थ्रिलर मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन महज 5 करोड़ रुपये रहा है। फर्स्ट डे, फर्स्ट शो वाला क्रेज दर्शकों में देवा के लिए तो नजर नहीं आया, क्योंकि फिल्म को सबसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स ईवनिंग शोज के लिए मिला है। मॉर्निंग शोज में फुटफॉल सबसे हल्का रहा। एरिया के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा टिकटें चेन्नई में बिकीं, उसके बाद हैदराबाद और फिर मुंबई। दिल्ली एनसीआर से ‘देवा’ की पहले दिन की कमाई का महज 9% हिस्सा आया है। लेकिन क्या दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आएगा? यह देखना दिलचस्प होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जो शाहिद कपूर की पिछले साल आई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से भी कम है. उस फिल्म ने 6.7 करोड़ रुपए कमाए थे. इस फिल्म की कहानी मुंबई पुलिस में ऑफिसर ‘देवा’ के ईद-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार शाहिद कपूर ने बखूबी निभाया है. 

Back to top button