Ramayana: गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा धमाका, रिलीज हुआ पहला गाना…

Ramayana Song Release: गणेश चतुर्थी 2026 के पावन अवसर पर भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म का पहला आधिकारिक गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया गया है।

इसके साथ ही मेकर्स ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी का एक नया व बेहद भावुक ‘सिया राम’ पोस्टर भी जारी किया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

गाने में दिखी डिवाइन केमिस्ट्री

गाना रिलीज होने से ठीक पहले मेकर्स ने सुबह फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वनवास के दौरान के एक शांत दृश्य को दर्शाते इस पोस्टर में श्रीराम प्यार से माता सीता के बालों में फूल लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस पोस्टर के सामने आते ही फैंस साई पल्लवी की सादगी और उनके डिवाइन लुक के कायल हो गए हैं। शुरुआत में कास्टिंग को लेकर उठी बहसों को विराम देते हुए दर्शकों ने इस जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भक्तिभाव को बेहद सराहा है।

अरिजीत-श्रेया की सुरीली आवाज

फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ संगीत जगत के दिग्गजों की एक अद्भुत जुगलबंदी है। इस भक्तिगीत का भव्य और ओर्केस्ट्रल संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके अर्थपूर्ण और भावपूर्ण बोल प्रसिद्ध कवि व गीतकार डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

इस अलौकिक गीत को अपनी जादुई आवाज से अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने सजाया है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर इस गाने की रिलीज ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है।

ये भी पढ़े-Hanuman Ansh: कौन हैं पूर्णिमा तिवारी? जिन्होंने नीम करोली बाबा की पत्नी के रोल में जीता दिल

दिवाली पर दस्तक देगी ‘रामायण’

‘रामायण: पार्ट 1’ को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं, जबकि साउथ के सुपरस्टार यश रावण के शक्तिशाली किरदार में दिखाई देंगे।

टी-सीरीज और ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुए इस पहले गाने ने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। यह महाकाव्य फिल्म इसी साल दिवाली 2026 के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़े-Box Office पर Haiwaan का सरप्राइज कलेक्शन, जानें पहले दिन की कमाई

Back to top button