
Taapsee Pannu से डरते हैं बॉलीवुड के हीरो? कई फिल्मों से धोना पड़ा हाथ…
Taapsee Pannu: ‘अस्सी’ से तारीफें बटोर रहीं तापसी पन्नू ने बॉलीवुड की कास्टिंग सीक्रेट रिवील की है। एक्ट्रेस का कहना है कि हीरो के चक्कर में वह फिल्म से बाहर हुई हैं।
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने हाल ही में इंडस्ट्री के एक कड़वे सच से पर्दा उठाया है. उनका कहना है कि आज भी बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में हीरो ही यह तय करते हैं कि उनके अपोजिट हीरोइन कौन होगी. इतना ही नहीं, हीरो की पसंद-नापसंद और उनके बारे में फैलाई गई गलत अफवाहों की वजह से कई बार उनके हाथ से बड़े प्रोजेक्ट्स भी निकल गए. तापसी पन्नू ने बताया कि बड़े डायरेक्टर्स को ही फिल्मों में किसी भी हीरोइन को कास्ट करने की आजादी होती है।
हीरो काम नहीं करना चाहते साथ
दरअसल, सोनल कालरा के साथ इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया कि सब जानते हैं कि आप अपने दिमाग की बात करते हैं। लेकिन क्या आपको कभी इस वजह से काम खोना पड़ा है? तो तापसी ने कहा, ‘मुझे सच में पहले नहीं पता था। बस ऐसा था कि कोई बोलता कि नहीं नहीं मैं उसके साथ काम नहीं करना चाहता क्योंकि ऐसी-ऐसी वजह है और फिर आप जानते हो चीजें आपके पास खुद नहीं आती। बस मुझे फिर पता चला कि हीरो तुम्हारे साथ काम नहीं करना चाहता।
View this post on Instagram
मुझे लगता है सब जानते हैं कि हीरो डिसाइड करते हैं फिल्म में ज्यादातर जब तक कि कोई बड़ा डायरेक्टर ना हो। दरअसल, कुछ डायरेक्टर्स स्टार डायरेक्टर्स हैं और जब वे कहते हैं कि उन्हें कोई चाहिए तो वो उसे ही लेते हैं।’
जब राजकुमार ने तापसी को लिया डंकी में
तापसी ने फिर उदाहरण देते हुए कहा कि जब राजू सर को मैं चाहिए थी डंकी में तो मैं ही थी। ये सबके लिए बड़ा शॉक होगा क्योंकि मैं उस स्पेशल सर्किट कि नहीं हूं। इस तरह की फिल्में या शाहरुख खान सर की रेगुलर पेयर ऑनस्क्रीन। तो ये बहुत बड़ा शॉक था, कई लोगों के लिए बड़ा शॉक था। वो सब इसलिए क्योंकि डायरेक्टर श्योर थे कि उन्हें मुझे लेना है।
ये भी पढ़े- Rajpal Yadav Video: अक्षय के शो पर पहुंचे राजपाल यादव, दिखा मस्तीभरा अंदाज…
लोगों ने कहा मेरे साथ काम करना मुश्किल
तापसी ने आगे कहा, ‘कई बार मैंने सुना कि लोग बोलते हैं कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है। मुझे यह समझ नहीं आता है क्योंकि अगर कोई मेरी फिल्मोग्राफी खोलेगा तो वो देखेंगे कि मैंने कई डायरेक्टर्स के साथ कई बार काम किया है और ऐसा तो आप किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं कर सकते ना जिसके साथ काम करना मुश्किल है।
View this post on Instagram
कोई भी मुसीबत बार-बार नहीं चाहता है। तो वही है कि जिन्होंने मेरे साथ कभी काम नहीं किया वो ही ऐसा कह रहे हैं क्योंकि वे मुझे जानते नहीं हैं और ना मैं सोशल पर्सन हूं। मैं दिखा नहीं सकती सबके पास जाकर कि मैं कैसी इंसान हूं। मैं चाहती हूं कि मेरा काम बात करे।’
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: सिरकटे साथ Akshay Kumar का फनी अंदाज, मूवी का कर रहे प्रमोशन
तापसी की फिल्म अस्सी
तापसी की फिल्म अस्सी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक टीचर के साथ कुछ लड़के जबरदस्ती करते हैं और इसके बाद पुलिस स्टेशन और कोर्ट में जो उसे झेलना पड़ता है बस वही फिल्म में दिखाया है। फिल्म को क्रिटिकली काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
ये भी पढ़े- Thalapathy Vijay पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, टूटेगी 27 साल की शादी?





