
ग्रेटर नोएडा: अवसादग्रस्त ट्रेनी डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी स्थित 14 एवेन्यू में रहने वाले एक ट्रेनी डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान शिवा के रूप में हुई है, जो 2015 बैच का एमबीबीएस छात्र था। उसने दिल्ली के एक निजी कॉलेज से पढ़ाई की थी। परिवार वालों के अनुसार, कोरोना काल के दौरान 2020 में शिवा मानसिक बीमारी से जूझने लगा था। बीमारी के कारण उसकी मेडिकल ट्रेनिंग भी बीच में छूट गई थी। इसी वजह से वह लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) में था और परेशान रहता था।
घटना के हालात
पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना के समय परिवार वाले भी घर पर मौजूद थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें…
बरेली कांड का Most Wanted IMC नेता नदीम गिरफ्तार; तौकीर रजा पर चलेगा बुलडोजर?
पुलिस का बयान
सेंट्रल नोएडा की एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली थी। मौके पर टीम भेजी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन मौजूद हैं। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
यह भी पढ़ें…
I LOVE MUHAMMAD’ विवाद से गरमाई यूपी की सियासत, योगी आक्रामक तो बैकफुट पर सपा
मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर युवाओं, खासकर मेडिकल छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य और अवसाद की गंभीरता को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक दबाव और मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आती हैं।
यह भी पढ़ें…





