प्रेमी का खौफनाक बदला… जयमाला के दौरान दुल्हन पर जानलेवा हमला

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान जयमाला की रस्म के वक्त दुल्हन को गोली मार दी गई। इस वारदात के बाद पूरे समारोह में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

जयमाला के समय हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, चौसा के मल्लाह टोली में बारात पहुंच चुकी थी और शादी की रस्में जारी थीं। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाला की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक स्टेज के करीब पहुंचा और दुल्हन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही दुल्हन लहूलुहान होकर स्टेज पर ही गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनते ही बारातियों और घरातियों में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें…

‘अदृश्य महामारी’ पर सियासी चिंता… Reels और Games की लत पर एक्शन की तैयारी

एकतरफा प्यार का मामला
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दुल्हन से एकतरफा प्रेम करता था। शादी से नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें…

प्लास्टिक कचरा बनेगा संसाधन… बक्सर में रीसाइक्लिंग से तैयार होंगी बेंच-कुर्सियां

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गोली चलने के बाद की भगदड़ और लोगों की घबराहट साफ देखी जा सकती है।

पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें…

बिहार की सियासत में हलचल; Pappu Yadav को मिली जमानत, समर्थकों में जश्न…

Back to top button