IAF Plane Crash: जोरहाट प्लेन क्रैश में 5 जवान शहीद, दो हिस्सों में बंट गया विमान

Assam IAF Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं।

Assam IAF Plane Crash: असम के जोरहाट से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विमान शनिवार (13 जून) को असम के जोरहाट में दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया। इस दर्दनाक हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। विमान के क्रैश होते ही स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।

भारतीय वायुसेना ने हादसे की पुष्टि करते हुए इस पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही वायुसेना मुख्यालय द्वारा दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए तुरंत उच्च स्तरीय जांच (Court of Inquiry) के आदेश दे दिए गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान ने नियमित उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी या खराब मौसम के चलते यह असम के जोरहाट इलाके में क्रैश हो गया। विमान के गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान में सवार पांचों जवानों को बचाया नहीं जा सका और वे देश के लिए शहीद हो गए।

वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

हादसे के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ गठित कर दी गई है, जो यह पता लगाएगी कि विमान में कोई तकनीकी खराबी थी या फिर हादसे की वजह कुछ और रही।

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और मलबे से जवानों के पार्थिव शरीरों को निकालने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया है।

ये भी पढ़े-  IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में बड़ा हादसा, Indian Airforce का एयरक्राफ्ट क्रैश

Back to top button