अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर भड़की कंगना रनौत, शेयर किया वीडियो

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को बीजेपी ने बताया आपातकाल

कांग्रेस और शिवसेना ने कहा कानून का शासन

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें

रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार, ये है मामला

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू, बीजेपी ने कहा आपातकाल

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने अर्नब गोस्वामी का समर्थन किया है। अर्नब गोस्वामी को सपोर्ट करते हुए कंगना ने ट्वीट किया कि सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है? हमें आजादी का कर्ज चुकाना है।

कंगना लिखती हैं, “पप्पू प्रो को इतना गुस्सा क्यों आता है? पेंगुइन को इतना गुस्सा क्यों आता है? सोनिया सेना को इतना गुस्सा क्यों आता है?

अर्नब सर, इन्हें बाल खींचने दें। हमारे खुलकर बोलने पर हमला करने दें। फांसी लगने से पहले इनके चेहरों पर मुस्कुराहत आने दें। आजादी का कर्ज चुकाना है।”

इसके साथ ही कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

कंगना रनौत का कहना है कि मैं महाराष्ट्र सरकार से यह पूछना चाहती हूं कि आपने आज अर्नब गोस्वामी के घर में जाकर उनको मारा है, उनके बाल नोचे हैं,

उनपर हमला किया है, कितने घर तोड़ेंगे आप? और कितने गले दबाएंगे? कितनी आवाजें बंद करेंगे आप? सोनिया सेना कितने मुंह बंद करेंगे आप? यह मुंह बढ़ते ही जाएंगे।

क्या है मामला

दरअसल अर्नब गोस्वामी के खिलाफ को आत्महत्या के एक पुराने केस में मुंबई पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अर्नब ने पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी के भी आरोप लगाए हैं।

सीनियर जर्नलिस्ट को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अलीबाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

Back to top button