UP के बस्ती जिले में भड़के कांवड़ियों ने खूब काटा बवाल, मारपीट का वीडियो वायरल

Basti Kanwar Yatra Bawal: यूपी के बस्ती जिले में किसी बात को लेकर नाराज कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़-फोड़ की है।

Basti Kanwar Yatra Bawal:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस की बैरिकेडिंग में आग लगा दी, तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हाथ जोड़कर कांवड़ियों को शांत करने में जुट गई. लेकिन कांवड़ियों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और हंगामा करते रहे. कांवड़ियों ने पुलिस जीप पर चढ़कर बवाल काटा.

भड़के कांवड़ियों ने खूब काटा बवाल

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ियों का कहना था कि समुदाय विशेष के युवकों की तरफ से अभद्र टिप्पणी की गई। मना किए जाने पर अभद्रता और हिंसा की कोशिश की गई, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। कांवड़ियों में और युवकों में मारपीट हुई। भड़के कांवड़ियों ने हाइवे जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। पुलिस जब आरोपी को ले जाने लगी तो कांवड़ियों ने घेर लिया और डंडे से हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि धार्मिक टिप्पणी को लेकर यह बवाल शुरू हुआ, जिसके बाद मामला उग्र हो गया। इसके बाद कांवड़ियों ने हाइवे को जाम कर दिया। हाइवे पर आगजनी की गई। कांवड़ियों ने पुलिस की जीप को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद भरी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया, मामले को जिला प्रशासन ने शांत कराने की कोशिश की।

अयोध्या से शिव भक्त कांवड़िए जल लेकर बस्ती के बाबा भद्रेश्वरनाथ वापस आ रहे थे। कुछ कांवड़िए बैठ कर ताश का पत्ता खेल रहे थे, उसी दौरान एक विशेष समुदाय का युवक भी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय का युवक डीजे लेकर गया था, उसी दौरान उनके बीच आपस में कहा सुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विशेष समुदाय के युवक ने कुछ धार्मिक टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर बवाल शुरू हो गया। युवक को कांवड़ियों ने पीटना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े-

Lucknow Crime: शादी का झांसा देकर महिला से ठगी, 1 साल तक किया शारीरिक शोषण

इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दिया। कांवड़ रूट पर प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक व्यवस्था कई घंटे तक पूरी तरह ठप हो गया।

ये भी पढ़े-

Lucknow News: राजधानी फिर हुई शर्मसार, स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

 

Back to top button