
Lucknow Crime: शादी का झांसा देकर महिला से ठगी, 1 साल तक किया शारीरिक शोषण
Lucknow Crime Against Women: लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने और तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
Lucknow Crime Against Women: यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में एक महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मूलरूप से गोरखपुर जिले की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक वह बदाली खेड़ा में रहकर मजदूरी करती हैं। उनका कहना है कि उन्नाव के पुरवा स्थित ऊंचगांव निवासी रोहित कश्यप ने शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण किया और 3 लाख रुपए भी ठग लिए। पीड़िता की पहली शादी 2017 में पिंटू से हुई थी। संतान नहीं होने के कारण पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वह अकेली रहने लगीं। 13 जून 2024 को रोहित कश्यप ने उनसे शादी का वादा किया और अपने परिवार से भी मिलवाया।
शादी से पहले ही शारीरिक शोषण
गोरखपुर की एक महिला सरोजनीनगर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती है। उसका आरोप है कि उन्नाव के पुरवा स्थित ऊंचगांव निवासी रोहित कश्यप ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और 3 लाख रुपए भी ठग लिए।रोहित ने शादी से पहले ही महिला का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। 13 जून 2024 को रोहित कश्यप ने शादी का वादा कर अपने परिवार वालों से भी मिलवाया था। अब वह शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने उससे रुपये वापस मांगे तो मारपीट किया।
ये भी पढ़े-
ना बिजली आएगी, ना बिल…बिहार में फ्री इलेक्ट्रिसिटी पर क्या बोल गए यूपी के ऊर्जा मंत्री?
जान का खतरा देख पीड़ित महिला ने अपनी परिचित महिला के घर शरण ली। वह बीमार हैं और इलाज के बाद के बाद उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की है।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: राजधानी फिर हुई शर्मसार, स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म





