
Lucknow KGMU: हर्निया की जगह कर दी आंत की सर्जरी! डॉ. अभिजीत चंद्रा पर पर गंभीर आरोप
Lucknow Kgmu Doctor: लखनऊ केजीएमयू (KGMU) के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा पर इलाज में लापरवाही का आरोप। शासन ने लखनऊ मंडलायुक्त को 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
Lucknow Kgmu Doctor: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। मरीज के इलाज में कथित लापरवाही बरतने की शिकायत पर उत्तर प्रदेश शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस पूरे मामले की जांच लखनऊ के मंडलायुक्त (Commissioner) को सौंपते हुए 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता राजकुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजे पत्र में डॉक्टर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक साल 2022 में उन्हें हर्निया की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए वे केजीएमयू में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों ने उन्हें हर्निया की सर्जरी की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि उनका हर्निया के बजाय आंत का ऑपरेशन कर दिया गया।
ये भी पढ़े- UP News: यूपी में ढेर हुआ बिहार का कुख्यात बदमाश, जानिए कौन था लल्लन सिंह?
बिगड़ गई हालत
पीड़ित का कहना है कि इस गलत सर्जिकल प्रक्रिया और गंभीर लापरवाही की वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और उन्हें कई तरह की गंभीर शारीरिक मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
शासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि 15 दिन बाद आने वाली कमिश्नर की रिपोर्ट में क्या खुलासे होते हैं।
ये भी पढ़े- UP News: सपा कार्यालय पर चला योगी का बुलडोजर, 21 साल पुरानी इमारत जमींदोज





