Lucknow Fire: शॉर्ट सर्किट बना अग्निकांड की वजह; दमकल विभाग की जांच में खुलासा

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। दमकल विभाग की जांच के अनुसार, पेट्स शॉप के वेयरहाउस में रखे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह भीषण हादसा हुआ था।

Lucknow Fire Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दमकल विभाग (Fire Department) की तीन दिनों तक चली गहन जांच में यह साफ हो गया है कि इस दर्दनाक हादसे की मुख्य वजह एक फ्रीजर में हुआ शॉर्ट सर्किट था। इस भीषण आग की चपेट में आने से 15 मासूम लोगों की जान चली गई थी, जिनमें से अधिकांश एनिमेशन सेंटर के युवा छात्र थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अंकुश मित्तल ने इस हादसे की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर विशेष जांच दल (SIT) को सौंपने की तैयारी कर ली है।

कैसे भड़की और बेकाबू हुई आग? 

जांच रिपोर्ट के अनुसार, इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक पेट्स शॉप (Pets Shop) का वेयरहाउस था। आग की शुरुआत इसी वेयरहाउस से हुई:

  • सबसे पहले वेयरहाउस में रखे फ्रीजर के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसमें आग लग गई।
  • फ्रीजर से उठी चिंगारी और लपटें जल्द ही इमारत के बाहर लगे बैनर और विज्ञापन होर्डिंग्स तक पहुंच गईं।
  • लपटें तेज होते ही वहां लगे एसी (AC) के कंप्रेसर में एक जोरदार धमाका हुआ।
  • इस धमाके के बाद आग भूतल (Ground Floor) के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगे एसी के आउटडोर यूनिट्स तक फैल गई। देखते ही देखते एक साथ 9 आउटडोर यूनिट्स धू-धू कर जलने लगे।
  • इसी दौरान नीचे खड़ी एक बुलेट समेत तीन मोटरसाइकिलें भी आग की चपेट में आ गईं। जैसे ही इन बाइकों के फ्यूल टैंक फटे, आग पूरी तरह से बेकाबू हो गई और उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

सुरक्षा नियमों की उड़ी थीं धज्जियां

अग्निशमन विभाग की जांच में सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर लापरवाही सामने आई है. भवन स्वामी वीरेंद्र शुक्ला ने दमकल विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं लिया था।चार मंजिला इस अवैध इमारत में आग से बचाव के लिए स्मोक सेंसर, फायर एक्स्टिंग्विशर या कोई अन्य अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे।

इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। जान गंवाने वाले 15 लोगों में ज्यादातर 20 से 25 साल के युवा छात्र थे, जो वहां स्थित एक एनिमेशन सेंटर में पढ़ाई करने आते थे।

ये भी पढ़े- Mid-Day Meal व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब केंद्रीय रसोई से पहुंचेगा भोजन…

Back to top button