UP की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, IAS के बाद 55 PCS अफसरों के तबादले

UP PCS Transfer 2026: यूपी में IAS के बाद रविवार को 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। तबादला सूची में विकास प्राधिकरण, मंडलायुक्त कार्यालय, नगर निकाय, राजस्व प्रशासन समेत अन्य विभागों में तैनात पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

इससे पहले दो बार में 42 अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया था। चुनाव आयोग ने एक जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है। उसी के तहत कार्यवाही तेज हो गई है।

प्रमुख पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती

रविवार रात शासन द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, राज्य के कई महत्वपूर्ण विकास प्राधिकरणों और तीर्थ विकास परिषदों में बदलाव किए गए हैं।

क्रांति शेखर सिंह को नोएडा से अयोध्या विकास परिषद का संयुक्त सीईओ और दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (नोएडा) का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। ज्ञान चंद्र गुप्ता को संयुक्त सीईओ अयोध्या तीर्थ विकास परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयजीत कौर होरा को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव तथा संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया है।

इन पीसीएस अधिकारियों के तबादले

रमेश यादव को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, ज्योति सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल और विवेक कुमार यादव को अपर आयुक्त आगरा मंडल का पदभार सौंपा गया है। इसके अलावा सुशील कुमार गोंड को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इन पीसीएस अधिकारियों के तबादले

कई जिलों के एसडीएम अधिकारी बदले

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं: ऋषिकांत राजवंशी को बलिया से बांदा में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। अपूर्वा यादव को मुजफ्फरनगर से दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय में उप निदेशक नियुक्त किया गया है।

इन पीसीएस अधिकारियों के तबादले

डॉ. गजेंद्र पाल सिंह को अलीगढ़ से बलरामपुर का एसडीएम बनाया गया है। अनिल कुमार यादव को वाराणसी नगर निगम से मुजफ्फरनगर का एसडीएम भेजा गया है। रामवीर सिंह को मुरादाबाद नगर निगम से अलीगढ़ का एसडीएम बनाया गया है, जबकि माधव उपाध्याय को मुरादाबाद से हरदोई का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

इन पीसीएस अधिकारियों के तबादले

दोपहर में चार IAS के तबादले

इससे पहले रविवार की दोपहर चार आईएएस के तबादले कर दिए गए। वर्ष 2022 बैच के शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। वे अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे अथारिटी में एसीईओ थे। आगरा में एडिशनल कमिश्नर प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिरोजाबाद के सीडीओ शत्रोहन वैश्य को श्रम विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नोएडा में एसीईओ वंदना त्रिपाठी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का अपर आयुक्त बनाया गया है।

प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि आगामी कार्यक्रमों और प्रशासनिक कसावट के लिहाज से यह तबादला सूची काफी अहम मानी जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button