संजय निरुपम पर कांग्रेस का एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

कांग्रेस नेता संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद संजय निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दे दी है।

Image credit-social media platform

कांग्रेस नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। शिवेसना (यूबीटी) और महाविकास अघाड़ी दल को लेकर पिछले कुछ दिनों से तीखी टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता संजय निरुपम पर कार्रवाई की गई। संजय को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

कांग्रेस पर निरूपम ने किया था कटाक्ष

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए संजय निरूपम ने कहा था कि वित्तीय संकट का सामना कर रही पार्टी को अपनी ऊर्जा खर्च नहीं करनी चाहिए। निरुपम ने एक्स पर कहा कि गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही पार्टी मेरे लिए कागज-कलम और ऊर्जा बर्बाद न करे। इसका इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए होना चाहिए। मैंने पार्टी को जो समय सीमा दी थी वह आज खत्म हो रही है। मैं कल अपने अगले कदम के बारे में बताऊंगा।

दरअसल, शिवसेना ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। उन्होंने ये भी कहा था कि उद्धव ठाकरे गुट बिना कांग्रेस के सपोर्ट के एक भी सीट नहीं जीत पाएगा।

Back to top button