लखनऊ में तीन नए उप-डाकघरों का उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगी ये सुविधाएं

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के उप-डाकघर का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्र शेखर ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम के जरिए लखनऊ मंडल के तीन नवीनीकृत उप-डाकघरों का उद्घाटन किया।

ये तीनों उप-डाकघर निराला नगर, इंदिरा नगर और गोमती नगर अब ‘जन सेवा कनेक्ट’ (Jan Seva Connect) की आधुनिक अवधारणा पर तैयार किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य उप-डाकघर को पारंपरिक काउंटर व्यवस्था से आगे बढ़ाकर एक आधुनिक, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सुविधा केंद्र में बदलना है।

मिलेंगी ये सुविधाएं

इन नवीनीकृत उप-डाकघर में पारंपरिक डाक सेवा, स्पीड पोस्ट और पार्सल के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी:

  • आधार सेवा केंद्र: नए और पुराने आधार कार्ड का पंजीकरण व अपडेशन।

  • पासपोर्ट सेवा केंद्र: पासपोर्ट आवेदन और संबंधित प्रक्रियाएं।

  • डाक बचत बैंक व बीमा: सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, एनएससी और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं।

किसने तैयार किया मॉडल?

‘जन सेवा कनेक्ट’ मॉडल का नया डिजाइन स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA), नई दिल्ली द्वारा तैयार किया गया है। इसका लेआउट ग्राहकों के सुगम आवागमन, कम समय में सेवा प्राप्ति और दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है।

ये भी पढ़े-LIVE डिबेट में आपा खो बैठे महंत राजू दास, कांग्रेस प्रवक्ता पर की गालियों की बौछार

इस अवसर पर लखनऊ उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने निराला नगर, बख्शी का तालाब विधायक योगेश शुक्ला ने इंदिरा नगर और विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने गोमती नगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल (लखनऊ मुख्यालय क्षेत्र) सुनील कुमार राय, पोस्टमास्टर जनरल (मेल एंड बीडी) अशोक कुमार यादव और प्रवर अधीक्षक आयुष अत्री समेत डाक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़े-भेड़ों के बाड़े में घुसा तेंदुआ, 88 की मौत, 13 घायल

Back to top button