MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा: ऋतुजा पाटिल नंदूरबार से गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 में 7वीं रैंक लाने वाली ऋतुजा पाटिल पकड़ी गई है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि ऋतुजा को परीक्षा वाले दिन से पहले ही पेपर मिल गया था।इस पूरे केस का भंडाफोड़ ऋतुजा के बॉयफ्रेंड गौरव पाटिल ने किया। दोनों में अनबन हो गई। गौरव ने यह जानकारी किसी और से साझा कर दी। फिर यह बात क्राइम ब्रांच तक पहुंच गई। इस केस में छह  आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल करने वाली उम्मीदवार ऋतुजा पाटिल को नंदुरबार से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या सात हो गई है।

महाराष्ट्र राज्य लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (ग्रुप बी) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ऋतुजा पाटिल को मुंबई पोलिस की अपराध शाखा ने नंदूरबार से गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा से पहले ऋतुजा को लीक हुआ प्रश्नपत्र मिल गया था। उसे सलाह दी गई थी कि शक से बचने के लिए वह जानबूझकर 10 सवालों के गलत जवाब दे। परीक्षा में उसने सातवीं रैंक हासिल की थी। ऋतुजा के साथ अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। विभिन्न स्थानों पर छापे और पूछताछ के बाद ऋतुजा को नंदूरबार स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे लेकर मुंबई पहुंची और स्थानीय कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे मुंबई अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया। प्रेम प्रकरण का मामला सामने आने के बाद एमपीएससी ने ड्रग्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी। ऋतुजा के प्रेमी गौरव पाटिल से उसका ब्रेकअप होने के बाद पेपर लीक मामले का खुलासा हुआ था।

Back to top button