
Kaziranga: ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत, कई घायल
Assam Kaziranga Accident: असम के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। राज्य के रोंगाजन इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी ट्रैवलर (मिनी-बस) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर (Head-on Collision) हो गई।
इस टक्कर में 23 लोगों के मौत हो गई। इनमें ज्यादातर छात्र शामिल हैं। ट्रैवलर बोकाखाट से नागांव से जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर बस क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रैवलर में जा रहे थे छात्र
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी यह ट्रैवलर गाड़ी बोकाखात से नागांव की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान रोंगाजन के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैवलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए, जिनमें से अधिकतर छात्र बताए जा रहे हैं।
चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्री गाड़ी से बाहर छिटक कर गिर गए। नागांव जा रही इस गाड़ी में कॉलेज के छात्रों समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में काजीरंगा कॉलेज के कुछ छात्र भी शामिल थे।
कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बचाव और राहत कार्यों के दौरान वहां मौजूद रहे।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को तुरंत नजदीकी कोहोरा मॉडल अस्पताल (Kohora Model Hospital) पहुंचाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (JMCH) तथा अन्य बड़े अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है और आधिकारिक पुष्टि के बाद मृतकों की सटीक संख्या सामने आ सकेगी।





