ऑनलाइन 25 प्लेट समोसा 1.40 लाख रुपये में

महाराष्ट्र के मुंबई में एक डॉक्टर को ऑनलाइन समोसा ऑर्डर करना महंगा पड़ गया|

25 प्लेट समोसा 1.40 लाख में (Image: Social Platform)

मुंबई के सायन में एक डॉक्टर से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है|  डॉक्टर ने 25 प्लेट समोसे ऑनलाइन ऑर्डर किए थे| 25 प्लेट समोसे के चक्कर में उन्होंने 1.40 लाख रुपये गंवा दिए| KEM हॉस्पिटल में काम करने वाले 27 साल के डॉक्टर ने इस मामले में बोइवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है|

डॉक्टर के मुताबिक, उन्होंने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे ऑनलाइन समोसे ऑर्डर किए थे| लेकिन उन्हें नहीं पता था कि 25 प्लेट समोसों के चक्कर में वह 1.40 लाख रुपये गंवा देंगे| डॉक्टर ने बताया कि शनिवार के दिन वो अपने दोस्तों के साथ करजट जाने वाले थे| उनका पिकनिक का प्लान था| इसलिए उन्होंने सोचा कि सफर के दौरान कुछ खाने के लिए ले चलते हैं| डॉक्टर ने फिर गुरुकृपा रेस्टोरेंट पर फोन करने उन्हें 25 प्लेट समोसे का ऑर्डर दिया| फोन पर उन्हें 1500  रुपये पेमेंट करने के लिए कहा गया| डॉक्टर ने बताए गए नंबर पर 1500 रुपये भेज दिये|

लेकिन तभी उन्हें दोबारा से कॉल आया कि आपकी पेमेंट हमें नहीं मिली है| इसलिए आप दूसरे नंबर पर हमारी पेमेंट  रिक्वेट स्वीकार करें| फिर वहीं पर पेमेंट करें| डॉक्टर को फिर उन्होंने पेमेंट रिक्वेस्ट का लिंक भेजा| जैसे ही डॉक्टर ने उस पर पेमेंट की तो उनके अकाउंट से अचानक पहले 28 हजार रुपये कट गए| यह देखते ही डॉक्टर हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने तो 1500 की पेमेंट की थी| फिर उन्हें दो तीन मैसेज और आए| जिससे उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से और भी पैसे कट गए हैं| डॉक्टर ने तुरंत अपना बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया| लेकिन तब तक शातिर ठग उनके अकाउंट से 1.40 लाख रुपये उड़ा चुके थे|

Back to top button