लजीज पोहा बनाने की विधि (प्रीती)-Blog Articles

पोहा पश्चिम भारत के नाश्ते में परोसे जाने वाला एक प्रसिद्ध व्यजंन है। जैसे – महाराष्ट्र मुम्बई उड़ीसा मध्यप्रदेश तेलगांना और गुजरात हर जगह का पोहा बड़ा ही प्रसिद्ध नाश्ता है। यह नाश्ता सुबह में बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। अगर आप भी घर मे सभी को हेल्दी खाना खिलाना चाहती हो तो घर मे सभी को पोहा बनाकर जरूर खिलाये।

लजीज पोहा बनाने की विधि (प्रीती)-Blog Articles

आप सभी के घर मे भी गेस्ट तो जरूर आते होंगे ऐसे में अगर आप सोचती है कि नाश्ते में झट से घर पर ही कुछ खास और हल्का फुल्का बना कर खिला दु तब भी पोहा आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। आप पोहे को चाय के साथ बनाकर सभी को खिला सकती है यह स्वाथ्य के लिए भी अच्छा होता है और खाने में भी बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। कृपया आप अपने विचार हमारे साथ जरूर साझा करें और में अगली डिश क्या बनाना बताऊ अपने कमेंट के माध्यम से हमे जरूर बताएं। 

तो आइए सीखते हैं घर मे कैसे आसानी से होटल जैसा पोहा बनाया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है।

आवश्यक सामग्री || Ingredients for Poha Recipe

पोहा – 2 कप (मीडियम साइज वाला)

प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई

चीनी – 1 छोटी चम्मच

राई – 1/2 छोटी चम्मच

सॉफ – 1/2 छोटी चम्मच

जीरा – 1/2 छोटी चम्मच

आलू – 1 बारीक कटा हुआ

करी पत्ते – 4 से 5

तेल – 2 बड़ी चम्मच

हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच

नमक – स्वादानुसार

नीबू का रस – 1 चम्मच

बनाने की विधि || How make to Poha Recipe

  • पोहे को एक बड़ी छननी में ले और इसे नल के नीचे रख कर एक से दो बार धो ले।
  • बाद में एक गिलास पानी छिड़कर रखे इसी समय पोहे में एक छोटी चम्मच नमक और चीनी मिल दे।
  • एक कड़ाही या पैन में तेल गरम करे जब तेल गरम हो जाये तब इसमे करी पत्ते, राई, जीर और सॉफ डालकर हल्का चटखने तक भून लें।
  • इसके बाद बारीक कटी प्याज को हल्का गुलाबी होने भून लें।
  • अब इसमे कटा आलू और हरी मिर्च और नमक मिला दे। अब इन सभी सब्जियों को ढककर 4 से 5 मिनट पकने दे ये कड़ाही से चिपके नही इसके लिए इन्हें बीच – बीच मे चलते रहे।
  • जब सब्जियां पक जाए तोएसमे हल्दी पाउडर मिलाकर एक मिनट के लिए पकने दे।
  • अब भिगोया हुआ पोहा इसमे अच्छे से मिलाये साथ ही नीबू का रस डालकर गैस बंद कर दे।
  • अब यह पोहा बनकर बिल्कुल परोसने के लिए तैयार है। आप पोहे को गरमा गरम चाय या जलेबी के साथ सर्व करें।

Recipe के लिए लास्ट वर्ड -(Authentic Recipes)

आप जब यह पोहा रेसिपी बनाये तो हमे कमेंट करके बताए कि आपका बनाया हुआ पोहा कैसा बना था और अगर आप अपनी पसंद की रेसिपी बनाना चाहती है तो आप हमारे Blog Articles पढ़ सकते हैं। और अपना पसंदीदा खाना कौन सा है हमे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आप मुझसे कुछ सवाल पूछना चाहते है या ये बताना चाहते हैं। कि मैं आगली बार कौन – सी रेसिपी लेकर आऊ तो आप कमेंट करके मुझे बता सकते है। मै आपके सवालों का जवाब जरूर दूँगी। धन्यवाद, 


Preeti Jaiswal -Noida

Back to top button