Bihar MLC चुनाव में प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जन सुराज…

MLC Election: मुजफ्फरपुर की संगठनात्मक बैठक में प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, तिरहुत शिक्षक और स्नातक सीटों समेत 8 MLC सीटों पर चुनाव लड़ेगा जन सुराज; उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित होने की संभावना।

Muzaffarpur: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जन सुराज ने आगामी MLC चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का फैसला किया है। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान ऐलान किया कि जन सुराज बिहार में आठ विधान परिषद सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। संभावित प्रत्याशियों के नाम पर भी मंथन शुरू हो गया है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है।

तिरहुत की चार सीटों पर भी मंथन
मुजफ्फरपुर के जिला परिषद मार्केट स्थित एक होटल में हुई बैठक में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली के जन सुराज के संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस दौरान संभावित उम्मीदवारों के नाम पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से राय ली गई। पार्टी ने क्षेत्र में अपने संगठन की स्थिति का भी आकलन किया और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें…

बिहार की बेटियों को सरकार देगी ₹1 लाख तक, SC-ST महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान

जल्द घोषित हो सकते हैं प्रत्याशियों के नाम
बैठक के बाद प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि जन सुराज आठ सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संभावित प्रत्याशियों के नाम अगले दो से चार दिनों में घोषित किए जा सकते हैं।

जन सुराज की ओर से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें…

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ता भौंके हजार’ बयान पर बवाल, तेजस्वी ने की बर्खास्तगी की मांग

MLC चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सक्रियता
बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में जन सुराज का आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान राज्य की सियासत में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी अब उम्मीदवारों के चयन और जमीनी संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

यह भी पढ़ें…

TRE-4 में बदलाव की मांग पर सड़कों पर उतरे छात्र: CRPF से झड़प, छात्रा बेहोश

Back to top button