
UP News: कहां हो पूजा…? सिरफिरे आशिक का लेटर पूरे बिजनौर शहर में वायरल
UP News:अरुण नामक युवक 17 साल से पूजा नाम की लड़की की तलाश का दावा करते हुए शहरभर में पत्र फेंक रहा है। इन चिट्ठियों में अदालतों और अधिकारियों पर आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई हैं।
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में लाल स्याही से लिखी चिट्ठियों ने सनसनी मचा दी है। सार्वजानिक स्थानों से लेकर गली मोहल्लों तक इसके हाथों से लिखे पोस्टर पेपर चिपके नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं शहर के हर चौराहे पर 10-20 पत्र पडे हुए भी मिल रहे हैं. ये सभी पत्र लाल स्याही से लिखे गए हैं.ये पत्र किसी पूजा नाम की लड़की को लिखा गया है. लड़की को संबोधित करते हुए इस लेटर में लिखा है कि ‘कहां हो तुम पूजा, पिछले 17 साल से ढूंढ रहा हूं.’ यही नहीं, सिरफिरे आशिक ने कोर्ट कचहरी, वकील, जज, आईएएस, आईपीएस और नेताओं को भी लेटर में धिक्कारा है. भला-बुरा भी कहा गया है.
17 साल की तलाश, 17 साल की तड़प
कागज पर थरथराते अक्षरों में लिखा है “कहां हो पूजा, पिछले सत्रह साल से ढूंढ रहा हूं।” युवक दावा करता है कि वह 17 साल से ‘पूजा’ नामक लड़की की तलाश में भटक रहा है। उसने कोर्ट-कचहरी, पुलिस प्रशासन और बड़े अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। कुछ चिट्ठियों में वह अधिकारियों को धिक्कारते हुए अपनी निराशा ज़ाहिर करता है।
ये भी पढ़े- UP News: सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल, पति की इस हरकत से भौचक्की पत्नी ने मांगा तलाक
चिट्ठियों से यह साफ होता है कि उसकी प्रेम कहानी बहुत पुरानी है और शायद उतनी ही गहरी भी। लेकिन उसकी तलाश अब धीरे-धीरे जुनून और असंतोष में बदलती दिख रही है।
लाल स्याही से लिखे नाकाम आशिक के ये लैटर लाइम लाइट में हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जो भी है ये प्रेमिका को ढूंढने की कोशिश में बहुत मेहनत कर रहा है. आशिक का नाम अरुण बताया गया है. वो पहले पत्र लिखता है फिर रास्ते में उसे फेंक देता है. बिजनौर के इस सिरफिरे आशिक की करतूत से पूजा नाम की शादीशुदा महिलाओं को घबराहट होने लगी है, क्योंकि उन्हें तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं.
ये भी पढ़े- UP News शादीशुदा कपल कार में कर रहा था Kiss, टोल प्लाजा मैनेजर ने बनाया वीडियो…





