
RSS के स्कूल और शैक्षणिक संस्थान शुरू करुँगीं:कंगना रनौत
भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
मंडी। लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं भाजपा नेता कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्कूल और शैक्षणिक संस्थान शुरू करने की पैरवी की है। मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के बाद कंगना ने कहा कि यदि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में ऐसी शैक्षणिक पहल शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने इसे एक अच्छी पहल बताते हुए हिमाचल में भी दोहराने की बात कही।
कंगना का यह बयान पश्चिम बंगाल में विद्या भारती से जुड़े संस्थानों के विस्तार की चर्चा के बीच सामने आया है। उन्होंने हिमाचल में भी इसी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की इच्छा जताई। उनके अनुसार ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस तरह की पहल उपयोगी हो सकती है।





