Saif का हमलावर निकला कुश्ती खिलाड़ी…UPI ट्रांजेक्शन के जरिए शहजाद तक पहुंची पुलिस

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले ने पूरे देश में तहलका मचा दिया. इस हमले के आरोपी को मुंबई पुलिस ने रविवार को ठाणे से गिरफ्तार किया. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है.

अभी तक की पूछताछ में आरोपी मे कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं. सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुलिस के सामने अपना आरोपी कबूल कर लिया है. बता दें कि आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी नागरिक है। जो पिछले पांच महीने से अधिक समय से मुंबई में रह रहा था। भारत आने के बाद उसने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था।

सैफ पर हमला करने वाला कुश्ती का खिलाड़ी
सैफ अली खान हमले मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल शहजाद के बारे में अब तक जितने भी खुलासे हुए हैं, सब हैरान कर देने वाले हैं. अब पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी रहा है. बचपन से ही उसे कुश्ती खेलना पसंद था. आरोपी अपने मोहल्ले में खूब कुश्ती खेला करता था. मोहम्मद शरीफ़ुल ने कुश्ती की कुछ प्रतियोगिताओं में स्थानीय लेवल पर हिस्सा भी लिया था. यही वजह है कि आरोपी शहजाद की फिजिक्स और बॉडी एकदम फिट है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस के हर थाने में पहले आरोपी की फोटो को शेयर की गई थी.साथ ही अलग-अलग इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस आरोपी पर नजर बनाए हुए थे. इसी दौरान पुलिस को टिप मिली की उसे घोडबंदर इलाके में दिखा गया है. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए आरोपी की घेराबंदी की थी. जब आरोपी को पता चला कि पुलिस ने उसे हर तरफ से घेर लिया है तो वह पास की ही झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगा. पुलिस की नजर से बचने के लिए आरोपी ने अपने ऊपर सूखे पत्तें बिछा लिए थे. लेकिन पुलिस ने झाड़ियों के पीछे हो रही हरकत के आधार पर उसे वहां से पकड़ लिया.

UPI ट्रांजेक्शन के जरिए शहजाद तक पहुंची पुलिस
सवाल ये उठता है कि आखिर पुलिस शहजाद तक कैसे पहुंची? दरअसल, जानकारी सामने आई है कि UPI ट्रांजेक्शन के तहत मुंबई पुलिस चाकूबाज तक पहुंची। UPI ट्रांजेक्शन के जरिए शहजाद का मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगी। नंबर ट्रेस करने के बाद पुलिस ने शहजाद का लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद 100 से अधिक पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश में जुट गए।

आरोपी ने पराठे खाने के बाद यूपीआई से किया ट्रांजेक्शन
श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ठाणे जिले के एक श्रमिक शिविर में खोज निकाला। आरोपित पूर्व में ठाणे स्थित एक होटल में काम कर चुका है और अब तक उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी ने पराठे और पानी के बोतल के लिए UPI से भुगतान किया था।

सैफ पर छह बार चाकू से किए थे हमले
शरीफुल इस्लाम शहजाद ने पुलिस के सामने यह बात कबूल की है कि उसने ही सैफ अली खान पर हमला किया था। चोरी के इरादे से शहजाद सैफ अली खान के घर में दाखिल हुआ था। उसने सैफ पर छह बार चाकू से हमले किए थे। डॉक्टरों ने सर्जरी करके उनकी रीढ़ की हड्डी से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला। डॉक्टरों ने कहा कि यदि चाकू 2 मिमी और गहरा घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।

यह भी पढ़ें…

Urvashi Rautela: सैफ पर हमले के बाद उर्वशी ने क्यों मांगी माफी? बोलीं- मैं शर्मिंदा हूं…

Deva Trailer: शाहिद कपूर का वर्दी में ‘मोस्ट वायलेंट’ अंदाज…लोग बोले-पुलिस या माफिया?

Emergency Review: कंगना ने दिया करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस… जानें कैसी है ‘इमरजेंसी’

Back to top button