UP News: सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल, पति की इस हरकत से भौचक्की पत्नी ने मांगा तलाक

UP News: विवाह के बाद सुहागरात के दौरान दुल्हन को पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। पता चलने पर युवती के पिता ने सहजनवा थाने में दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए तलाक की मांग की।

UP News: यूपी के गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। विवाह कर ससुराल पहुंची नव विवाहिता का पति शारीरिक रूप अक्षम निकला। पहली ही रात में पति की पोल खुल गई लेकिन दुल्हन ने चार दिन तक बात दबाए रखी। वजह यह है कि उसके भाई शादी तय थी और उसे मायके जाना ही था। चार दिन के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को जानकारी दी। एक हफ्ते से दोनों पक्षों में पंचायत चलने के बाद लड़की पक्ष तलाक के लिए अड़े हुए हैं। वहीं दूल्हा पक्ष तलाक नहीं देना चाहता है।

युवती ने बहन को दी जानकारी

युवती ने तुरंत अपनी बहन और परिवार को इसकी जानकारी दी। उधर, युवती के पिता ने थाने में दी तहरीर में कहा कि कई दिनों तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों की सहमति से युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वह पिता नहीं बन सकता। इसके बाद युवती के परिवार ने युवक के परिवार से तलाक की बात की, लेकिन ससुराल ने कोई सहमति नहीं दी।

ये भी पढ़े- UP News शादीशुदा कपल कार में कर रहा था Kiss, टोल प्लाजा मैनेजर ने बनाया वीडियो…

उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। दो दिनों तक लगातार पंचायत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी है।

जिसमें दूल्हे के शारीरिक रूप से अक्षम होने का आरोप है। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। आपस में विवाद नहीं सुलझा तो केस दर्ज किया जाएगा। लेकिन ससुराल पक्ष ने तलाक देने से इनकार कर दिया। मामले में दो दिन तक थाने में पंचायत चली, परंतु समाधान नहीं निकल सका।

ये भी पढ़े- UP: लखनऊ में गर्लफ्रेंड ने की लिव इन पार्टनर की हत्या, मर्डर के बाद कमरे में बैठी रही

Back to top button