
UP News: ‘अखिलेश बिना सब सूना…’, कांग्रेस-सपा में तनातनी पर बोले बृजभूषण सिंह
UP Political News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ‘इंडिया‘ (INDIA) ब्लॉक के प्रमुख घटकों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तनातनी जारी है। इस राजनीतिक खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Singh) का एक बड़ा बयान सामने आया है।
विपक्षी गठबंधन की अंदरूनी गुटबाजी और बैठकों से सपा प्रमुख की दूरी पर टिप्पणी करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बिना सब सूना है।
सीट शेयरिंग पर फंसा पेंच
दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया’ ब्लॉक की अहम बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद शामिल नहीं हुए और उन्होंने पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भेजा। सूत्रों के अनुसार, यूपी में कांग्रेस 150 से अधिक सीटों की मांग कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 85 से 90 सीटें देने के पक्ष में है। रायबरेली और अमेठी की कई प्रमुख विधानसभा सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच गतिरोध बना हुआ है।
#WATCH दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे पर भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, “अखिलेश के बिना सब सूना है…” pic.twitter.com/P4gH0wSbK9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2026
इसी बीच नई दिल्ली में जब मीडिया ने बृजभूषण शरण सिंह से यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तनातनी और इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं आ रहे हैं। इस विषय में हम क्या कह सकते हैं। हमारा बोलना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बिना सब सूना है।
ये भी पढ़े-वृक्षारोपण से वायु गुणवत्ता बेहतर, ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मिलेगी मदद:खन्ना
भाजपा नेताओं का ‘इंडिया’ ब्लॉक पर हमला
बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गरमा गया है। एक ओर जहां बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी खेमे में अखिलेश की गैर-मौजूदगी पर तंज कसा, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी सपा की राजनीति पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए (PDA) फॉर्मूले को महज एक जुमला करार दिया।
हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने गठबंधन में सीट शेयरिंग के किसी अंतिम फॉर्मूले पर अधिक विस्तृत बोलने से परहेज किया, लेकिन उनके इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़े-बुनकरों की नई पीढ़ी को परंपरागत व्यवसाय से जोड़ने में करेंगे मदद:राकेश सचान





