UP Election से पहले राहुल गांधी से मिले सुनील सिंह, लोकदल की सीटों पर हुई बात…

UP Election 2027: राहुल गांधी से मुलाकात में चौधरी सुनील सिंह ने रखा लोकदल का पक्ष, सीट हिस्सेदारी के साथ किसान, रोजगार और पंचायत अधिकारों पर भी बातचीत

Lucknow: लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, गठबंधन में लोकदल की भूमिका और सीटों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।

बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और विपक्षी दलों के बीच समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। चौधरी सुनील सिंह ने गठबंधन में लोकदल के सम्मान, राजनीतिक पहचान और उसकी हिस्सेदारी का मुद्दा राहुल गांधी के सामने रखा।

लोकदल की सीटों और राजनीतिक भूमिका पर चर्चा
मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में लोकदल की संभावित भूमिका और गठबंधन में सीटों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल के साथ चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी विचार किया गया।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल गठबंधन और सीटों के समीकरण पर चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले चौधरी सुनील सिंह की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात भी हो चुकी है, जिसमें 2027 के चुनाव और सीट बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की खबर सामने आई थी।

यह भी पढ़ें…

योगी ने 3567 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वाले जेल में सड़ेंगे

पंचायत चुनाव और संवैधानिक अधिकार का मुद्दा उठा
बैठक में पंचायत चुनाव और पंचायतों को उनके संवैधानिक अधिकार दिए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। चौधरी सुनील सिंह ने 73वें और 74वें संविधान संशोधनों की भावना के अनुरूप पंचायतों और स्थानीय निकायों को अधिक प्रभावी भूमिका देने की आवश्यकता पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें…

बर्तन में गंगाजल भरकर किया काली मिट्टी से निर्मित गणेश मूर्ति का विसर्जन…

किसानों और ग्रामीण मुद्दों पर भी बातचीत
राहुल गांधी और सुनील सिंह के बीच किसानों, ग्रामीण क्षेत्र, रोजगार, महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। इसके अलावा विपक्षी दलों के बीच समन्वय और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों तथा गठबंधन को लेकर भी चर्चा जारी है।

यह भी पढ़ें…

UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 आईएएस समेत चौदह जिलों के DM बदले

Back to top button