पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

मौके पर बुलाया बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड 

Bomb threat to Patna Civil Court: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कोर्ट का मुख्य द्वार बंद करा दिया और पूरे परिसर को खाली करा लिया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया और मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा टीमें कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों की जांच कर रही हैं। पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने के साथ ही यह भी जांच कर रही है कि धमकी किस माध्यम से और किसने दी।

 

Back to top button