पीएम मोदी ने लॉन्च किया mYoga app, बनेगा आपका योग मित्र; इस तरह करें इन्स्टाल

mYoga app

नई दिल्ली। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के प्रति सभी को प्रोत्साहित करने के लिए mYoga app लॉन्च किया। ये ऐप लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी तरह की योग क्रियाओं के बारे में अहम जानकारी वीडियो के माध्यम से देगा।

आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित mYoga ऐप लोगों को अलग-अलग अवधि के योग प्रशिक्षण और अभ्यास सत्र प्रदान करेगा।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब विश्व को mYoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। इस ऐप में दुनिया भर के लोगों के लिए विभिन्न भाषाओं में योगा ट्रेनिंग और प्रैक्टिस सेशन मिलेंगे। इस ऐप से ‘One World, One Health’ के उद्देश्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इस तरह करें डाउनलोड

एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर में जाकर mYoga टाइप कर डाउनलोड कर सकते हैं। mYoga ऐप को 12-65 वर्ष के लोगों के लिए बनाया गया है।

ये ऐप आपके योग मित्र के रूप में काम करेगा। अब लोग अपने स्मार्टफोन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

mYoga ऐप सेफ है

mYoga ऐप सेफ सेक्योर है। क्योंकि यह यूजर्स से कोई डेटा कलेक्ट नहीं करता है इस वजह से ऐप को सुरक्षित कहा जा सकता है। फ़िलहाल यह ऐप फ्रेंच, अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है आने वाले महीनों में और भाषाओं को जोड़ा जाएगा।

फोन में mYoga ऐप को चाहिए इतनी जगह

mYoga ऐप को अभी तक 5000 से अधिक लोग इंस्टॉल कर चुके हैं। Google Play Store पर इसे 4.9 रेटिंग मिली है। ऐप को आखिरी बार 17 जून को अपडेट मिला था। इस ऐप अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए आपको 12 एमबी का स्पेस चाहिए होगा।

Back to top button