Ayodhya News: अस्पताल में बेड से बंधे मरीज को देख दहल उठेगा दिल, जानें पूरा मामला

Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या के जिला अस्पताल में एक मरीज को बांधकर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इलाज के बजाय बेड़ियों में जकड़े मरीज को देखकर हर कोई स्तब्ध है।

Ayodhya News: अयोध्या के जिला अस्पताल से इंसानियत को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक मरीज को बेड से बांधकर रखा गया है, जबकि उसके सामने रखी भोजन की थाली तक वह पहुंच नहीं पा रहा है। वीडियो में मरीज के हाथ-पैर पट्टियों से बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं और वह भोजन को देखता हुआ रो रहा है। यह मामला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड से जुड़े निष्प्रयोज्य बरामदे का है।

शुगर पेशेंट को डॉक्टरों ने समझा मनोरागी

उनकी पहचान बीकापुर के सराय भनौली निवासी शालिग राम (51) के रूप में हुई। मृतक मरीज के घर वालों ने बताया कि शालिग राम बावर्ची का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। वह हाई शुगर के मरीज थे। उन्हें अयोध्या धाम के श्रीराम अस्पताल से रेफर कर जिला अस्पताल में मनो रोगी के रूप में भर्ती कर लिया गया था। जबकि वह मनो रोगी नहीं हाई शुगर के मरीज थे। उनके सामने खाना भी रखा हुआ था। लेकिन, हाथ पैर बंधा होने कारण खाना भी नहीं खाया। उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े- लखनऊ की संदिग्ध लेडी डॉक्टर अरेस्ट; मिला AK-47 राइफल और कई मैगजीन? हाई अलर्ट पर राजधानी

मरीज के हाथ-पैर बेड से बांधे

जब इसकी सूचना घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया।स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर पहले ही इस हिस्से को उपयोग के अयोग्य घोषित कर चुके थे और यहां मरीजों को भर्ती करने पर रोक थी। बावजूद इसके, अस्पताल स्टाफ ने शनिवार को एक अज्ञात मरीज को इसी बरामदे में लिटा दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए।

ये भी पढ़े- Sahara City की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन? LDA ने रिपोर्ट शासन को सौंपी

एक चिकित्सक ने इस कृत्य को “अमानवीय और गैरजिम्मेदाराना” बताया। उन्होंने कहा कि किसी मरीज को बेड से बांधना न केवल गलत है, बल्कि मानवाधिकारों का उल्लंघन भी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मरीज मानसिक रूप से अशांत था, इसलिए उसे काबू में रखने के लिए बांधा गया होगा।

ये भी पढ़े- योगी सरकार का बड़ा फैसला… सभी शिक्षण संस्थानों में रोज गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

अस्पताल कर्मियों के बीच चर्चा है कि मरीज बिस्तर का गद्दा फाड़ रहा था, इसलिए उसे बांधा गया। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Back to top button