
Bahraich News: अवैध मदरसे में पुलिस का छापा, टॉयलेट में कैद मिली नाबालिग लड़कियां…
Bahraich News: बहराइच में एक अवैध मदरसे पर प्रशासन ने छापा मारा जहाँ 40 नाबालिग छात्राएं मिलीं। उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में हुई तलाशी में मदरसा संचालक खलील अहमद ने बाधा डालने की कोशिश की पर असफल रहा।
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अवैध मदरसों के संचालन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पयागपुर तहसील के पहालवारा गांव स्थित एक तीन मंजिला इमारत में चल रहे मदरसे की जांच के दौरान प्रशासनिक टीम को वहां 40 नाबालिग छात्राएं टॉयलेट में छिपी मिलीं. लड़कियों की उम्र 9 से 14 साल के बीच बताई गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद के अनुसार जनपद में 495 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हो रहे हैं। इस मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
टॉयलेट में बंद मिली 40 लड़कियां
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में अवैध मदरसे चलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. बुधवार को पुलिस बल के साथ जब टीम ने छापा मारा तो मदरसा संचालकों ने ऊपर जाने से रोकने की कोशिश की. इसके बाद जब महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छत पर बने टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो उसमें से 40 डरी-सहमी लड़कियां एक-एक कर बाहर निकलीं.
ये भी पढ़े-
UP में एक शख्स के पेट से निकले ब्रश, पेन और चम्मच… डॉक्टर भी रह गए दंग
स्थानीय लोगों ने संचालक की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 10 साल पहले जूता-चप्पल की छोटी दुकान चलाने वाले खलील अहमद के पास अब तीन मंजिला भवन और 24 दुकानें हैं। ग्रामीणों ने उतरौला के छांगुर बाबा प्रकरण से इस मामले के संबंध की आशंका जताते हुए ईडी जांच की मांग की है।
एसडीएम पयागपुर ने बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। ईडी जांच के संबंध में उच्च अधिकारियों के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े-
एकतरफा इश्क़ का खौफ़नाक अंजाम…, प्रेमिका पर एसिड अटैक कराने वाला शख्स गिरफ्तार





