
UP में एक शख्स के पेट से निकले ब्रश, पेन और चम्मच… डॉक्टर भी रह गए दंग
UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवक के पेट से 49 स्टील के चम्मच और 19 टूथब्रश निकाले गए. युवक सचिन नशे का आदी था और नशामुक्ति केंद्र में कम खाना मिलने से नाराज होकर ये वस्तुएं निगलता था।
UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक के पेट से 49 स्टील के चम्मच, टूथब्रश और पेन मिले हैं. जब युवक की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने जांच की तो चौंकाने वाला नजारा सामने आया. फिर ऑपरेशन कर डॉक्टर ने इन सारी चीजों को पेट से बाहर निकाला है.
ऑपरेशन के बाद बाहर निकलीं 50 से ज्यादा चीजें
यह मामला 40 साल के सचिन से जुड़ा है जो नशे का आदी है. उसके व्यवहार से परेशान होकर परिवार ने उसे बुलंदशहर के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था. इस दौरान सचिन ने गुस्से में स्टील की चम्मचें और टूथब्रश खाना शुरू कर दिया. ऐसे में उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान जब डॉक्टरों ने मरीज की जांच की तो उसके पेट में बड़ी मात्रा में धातु की वस्तुएं दिखाई दीं. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर सचिन के पेट से 29 स्टील की चम्मचें, 19 टूथब्रश और 2 नुकीले पेन बाहर निकाले.
एकतरफा इश्क़ का खौफ़नाक अंजाम…, प्रेमिका पर एसिड अटैक कराने वाला शख्स गिरफ्तार
बर्दाश्त के बाहर हो गया पेट का दर्द
धीरे-धीरे, सचिन के पेट में तेज दर्द होने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ती गई. जब दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने डॉक्टरों को दिखाया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में बड़ी मात्रा में धातु जैसी चीजें देखीं, जिससे वे हैरान रह गए.
डॉ. श्याम कुमार ने बताया कि इस तरह की समस्या अक्सर उन लोगों में देखी जाती है जिन्हें मानसिक या मनोवैज्ञानिक दिक्कतें होती हैं. ऑपरेशन के बाद सचिन की हालत अब स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
ये भी पढ़े-
Sitapur के BSA ऑफिस में दे दनादन…, प्रिंसिपल ने अधिकारी को बेल्ट से पीटा





