लखनऊ में हॉस्पिटल स्टाफ ने युवती का किया रेप, विरोध पर महिला डॉक्टर ने भी धमकाया

Lucknow News: लखनऊ के एक निजी अस्पताल के कर्मचारी पर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती ने मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारी ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें आरोपी के साथ उसकी मंगेतर और एक महिला डॉक्टर पर धमकी देने का आरोप भी शामिल है। यह मामला न केवल भरोसे की आड़ में अपराध करने की मिसाल है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

नशीली ड्रिंक और फ्लैट में रेप

बताया जाता है कि 18 अप्रैल 2024 को शिवानंद युवती को अपने फ्लैट पर ले गया। उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए। होश में आने के बाद जब युवती ने विरोध किया तो शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। कुछ महीने बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि शिवानंद ने उसका जबरन गर्भपात कराया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। युवती मानसिक रूप से टूट चुकी थी लेकिन उसने चुप्पी नहीं तोड़ी।

ये भी पढ़े-

Lucknow की ADJ कोर्ट के भीतर किन्नर ने काटा बवाल, वायरल हो रहा वीडियो

गर्भवती हो गई तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद बता चला कि शिवानंद की अस्पताल की ही लैप टेक्नीशियन से सगाई हो चुकी है। शादी का दबाव बनाने पर शिवानंद सिंह, मंगेतर और अस्पताल की महिला डॉक्टर ने फोन कर धमकी दी थी। झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि प्रताड़ना ज्यादा बढ़ने लगी तो उसने मड़ियांव थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर  ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े-

लखनऊ की मेयर हुयी नाराज, IAS ने कार्यक्रम में नहीं बुलाया…?

 

Back to top button