
अवधी संस्कृति को समेटे रैंप पर उतरीं पूर्व विश्व सुंदरी, लखनऊ में बिखेरा जलवा
Manushi Chhillar in Lucknow: लखनऊ में रिवायत फैशन वीक में 40 मॉडल जब रैंप पर उतरे तो लोग एकटक उन्हें देखते रह गए। बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर सोमवार को अवधी संस्कृति से प्रभावित दिखीं।
Manushi Chhillar in Lucknow: पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने लखनऊ में आयोजित रिवायत फैशन वीक में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां की संस्कृति को दर्शाते परिधान पहन कर रैंप वाक किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे मॉडल ने अवधी अदब और तहजीब का मनमोहक नजारा पेश किया। एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने कैटवॉक कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नवोदित माडल को रैंप वाक के मंत्र दिए और उनका उत्साह बढ़ाया। कथक की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक उत्सव का आनंद बढ़ाया।
मानुषी छिल्लर ने रैंप पर बिखेरा जलवा
इनमें 32 महिलाएं और आठ पुरुष रहे। डिजाइनर विक्रम फडनीस ने भारतीय परंपरा को वैश्विक स्पर्श दिया। किंशुक भादुड़ी इंडो-फ्यूजन प्रदर्शित किया तो गगन कुमार ने बनारस से प्रेरित आधुनिक फैशन की नई झलक दिखाई। एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने कैटवॉक कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नवोदित माडल को रैंप वाक के मंत्र दिए और उनका उत्साह बढ़ाया।
बुशरा जमाल, शाहीन अफरीदी ने भी परिधानों में प्रयोग दिखाए। नर्तक डा. विकास अवस्थी व सिमरन, खुशी, अनुराधा, श्रेया, आदित्य और वैष्णवी आदि ने नीर भरन कैसे जाऊं सखी… पर जयपुर घराने की बंदिश पर शानदार कथक प्रस्तुत किया।
ये भी पढ़े- UP में बिजली क्षेत्र के निजीकरण को लेकर मचा बवाल, बेलआउट पैकेज पर उठे सवाल
अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव प्रदेश की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को नई पहचान देते हैं। इससे राज्य की छवि सशक्त होती है। इसके बाद मानुषी छिल्लर और 40 माडल रैंप पर उतरे।
ये भी पढ़े- Sahara City की जमीन पर बनेगा नया विधान भवन? LDA ने रिपोर्ट शासन को सौंपी





