UP की महिलाओं को CM योगी का बंपर तोहफा, मिलेंगे एक-एक लाख रुपए

UP Women Scheme: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन’ के तहत प्रदेश की लगभग एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता और क्रेडिट सुविधा देने का ऐलान किया है।

यह पूरी राशि महिलाओं को बिना किसी ब्याज के उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपना खुद का छोटा-बड़ा रोजगार या व्यवसाय शुरू कर सकें।

सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी रकम

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली यह राशि एकमुश्त न देकर तीन अलग-अलग किश्तों में दी जाएगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

पहली किश्त: व्यवसाय की शुरुआत के लिए ₹20,000 की शुरुआती राशि दी जाएगी।

दूसरी किश्त: पहली राशि के सही इस्तेमाल के बाद ₹30,000 की दूसरी किश्त जारी होगी।

तीसरी किश्त: व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अंतिम किश्त के रूप में ₹50,000 दिए जाएंगे।

समूह वाली महिलाओं को फायदा

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काम कर रहे स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ग्राम्य विकास विभाग की बैठकों के बाद इस योजना की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक विशेष क्रेडिट कार्ड भी जारी किया जाएगा, जिससे वे बिना किसी परेशानी के वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

ये भी पढ़े-‘पत्रकार पर FIR किलिंग द मैसेंजर जैसी कार्रवाई’, हाई कोर्ट ने लगाई रोक

बिचौलियों की भूमिका होगी खत्म

ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को बैंक के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह की ‘बीसी सखी’ (BC Sakhi) ही गांव-गांव जाकर वित्तीय लेनदेन और आवेदन प्रक्रिया में महिलाओं की मदद करेंगी। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और बिचौलियों का हस्तक्षेप पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़े-UP में 42 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने लगाया करोड़ों का चूना

Back to top button