देश में दलितों के साथ अत्याचार अभी भी खत्म नहीं:राहुल गांधी 

देश में आज भी है दो विचारधारा

‘शुद्धिकरण भी छुआछूत का दूसरा रूप’:कांग्रेस

दिल्ली। कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने कहा है कि दलितों के साथ अत्याचार आज तक खत्म नहीं हुआ है।
राहुल गांधी ने कहा कि दशकों तक दलितों के साथ अत्याचार हुआ जो आज तक खत्म नहीं हो सका है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दशकों तक दलितों के साथ भेदभाव होता रहा है और आज भी हो रहा है। चाय की दुकान पर दलितों के लिए अलग कप रखा जाता है और अभी भी शादी में दलितों को घोड़े पर चढ़ने पर पीटा जाता है। स्कूलों में दलितों से सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों को आगे बढ़ते हुए देख नहीं पाती है। उन्होंने कहा कि जितना सफल दलित होता है, उतना बड़ा प्रहार किया जाता है।

देश में आज भी दो विचारधाराओं संविधान और RSS की विचारधारा की लड़ाई है। राहुल गांधी ने देश में दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और दावा किया कि देश में करोड़ों दलितों के साथ आज भी अन्याय हो रहा है। राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा ‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के मामले में न्याय तो मिलेगा। आज नहीं तो कल इस मामले में एफआईआर होगी। ऐसा न हो, ये संभव ही नहीं है।

 

Back to top button